हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज समस्त भारत के प्रजापति समाज के अग्रणी संगठन भारतीय  प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन हेतु एक बैठक संगठन के कैंप कार्यालय सेक्टर-1 में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि हीरोज ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कुसुम गोला जी रही और बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ विनोद आर्य जी की रही। बैठक का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने किया।

कुसुम गोला ने कहा कि किसी भी समाज का विकास महिला शशक्तिकरण के बिना सम्भव नहीं है। सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने कहा कि BPHO में महिलाओं को बराबर का दर्जा एवं सम्मान दिया जाता है ,नवगठित महिला इकाई प्रजापति समाज एवं जनकल्याण के कार्य करने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विनोद आर्य जी ने कहा कि घर की महिला यदि संस्कारी रहेगी तो बच्चें संस्कारी बनेंगे, जिससे देश एवं समाज का सर्वांगीण विकास होगा। सर्वसम्मति से प्रजापति बबीता जी को प्रदेश अध्यक्ष, मोनिका रोधिया को प्रदेश महामंत्री, प्रीति गोला एवं नीलम प्रजापति को प्रदेश सचिव, शालिनी आर्य को प्रदेश संयोजक, ज्योति प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकिता प्रजापति जी को प्रचार प्रभारी, आरती प्रजापति जी को सांस्कृतिक मंत्री, ऋतु वर्मा को जिलाध्यक्ष हरिद्वार, चित्रा आर्य को उपाध्यक्ष, हरिद्वार, चित्रा आर्य को उपाध्यक्ष, मीनाक्षी को महामंत्री एवं पूजा प्रजापति को मंत्री, सुमन प्रजापति को प्रचार प्रभारी चुना गया ।

बैठक में सतीश गोला, रविन्द्र प्रजापति, राकेश रोधिया,पवनदीप, आर्य विजय पाल सिंह, प्रदीप प्रजापति, नीलम प्रजापति, पिंकी सिंहानिया,रितिक प्रजापति, रामलाल प्रजापति, अश्विन प्रजापति इत्यादि शामिल रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours