हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। आज ग्राम अजीतपुर हरिद्वार में  अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य हेतु धन संग्रह निधि का बिगुल ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। आर०एस०एस कार्यकर्ता राहुल आर्य एवं प्रोफेसर शास्त्री ने बताया कि धन संग्रह में 10, 100 एवं 1000 के कूपन रामभक्तो को दिए जाएंगे और इस से ऊपर की राशि के लिए रसीद को व्यवस्था की गई है। गांव में धन संग्रह से एक दिन पहले प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को सूचित किया गया की धन संग्रह का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस प्रभात फेरी में बच्चों से लेकर युवा और युवाओं से लेकर बूढ़ों तक में का फी जोश खरोश देखने को मिला। कुछ बुजुर्गो से बात करी तो वह भावुक हो उठे और उन्होंने कार सेवकों की निर्मम हत्या का वृतांत सभी युवाओं एवं बच्चों के सामने नम आंखों से रखा। विश्व हिंदू परिषद के जुझारू कार्यकर्ता एवं कश्यप इलेक्ट्रिकल्स के मालिक वर्षांत कश्यप ने बताया कि इस कार्य को करने में उन्हें स्वयं और सभी युवाओं को एक अलग ही आनंद की अनुभूति मिल रही है। साथ ही यह कार्य बच्चों एवं युवाओं को उनकी मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी करता है। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक कुंवर पाल सिंह चौहान, दिनेश कश्यप, समन्वय मंच, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संयोजक पंकज चौहान, सुरेंद्र चौहान, डॉ ब्रह्मपाल चौहान, श्रवण चौहान, भगवती पुरम कॉलोनी के निवासी पंकज त्यागी, मास्टर संदीप कश्यप, अवधेश कुमार, विश्व हिन्दू परिषद  समन्वय मंच विभाग संयोजक प्रभाकर कश्यप, प्रखर कश्यप, पत्रकार जगत से अरुण कश्यप आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours