हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। यातायात पुलिस रुड़की द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार के निर्देशानुसार रोडवेज बस स्टैंड एवं आर्मी चौक पर ई रिक्शा थ्री व्हीलर ट्रैक्टर ट्राली आदि पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं। यातायात प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम अंसारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस जनता को यातायात के नियमों के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। जिसके लिए वीडियो के जरिए नियमों की जानकारी दी जा रही है तो जगह-जगह स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी यातायात पुलिस सड़क के नियमों की बाबत समझा रही है और जानकारी दे रही है। और यातायात के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रेफिक इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम अंसारी ने बताया कि रविवार को कोहरे के कारण हादसे का शिकार बन रही ट्रैक्टर ट्रॉली, ई-रिक्शा पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है। जिसके लिए आर्मी चौक, एग्जाम चौराहा, रामपुर चुंगी पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। रिफ्लेक्टर टेप से घने कोहरे एवं रात्रि में दुर्घटना से बचा जा सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours