हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को तमंचे कारतूस एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस द्वारा अवैध रूप से असला रखने एवं चोरी एवं लूट करने की प्रयास के धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि कोतवाली सिविल लाइन के उप निरीक्षक विनोद कुमार को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सोलानी पार्क नहर पटरी के किनारे से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन युवक बैठे हैं। जिनके पास असला हो सकता है। इस मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक विनोद सिंह ने रात्रि में पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को साथ ले जाकर मौके पर तीनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, तो पुलिस को देख तीनों युवक मौके से भागने लगे, तभी तीनों युवकों में से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद कुछ दूर जाकर तीनों युवकों को भी पुलिस ने धर दबोचा। तीनों युवकों से दो देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक युवक से एक छुरी बरामद हुई है। पकड़े गए तीनों युवकों ने बताया कि वह रात्रि में अकेले आने जाने वाले राहगीरों को तमंचा दिखाकर लूटने वह चोरी करने का फिराक में थे। पकड़े गए तीनों युवकों ने अपना नाम फरमान पुत्र इरफान, फरमान उर्फ धर्म पुत्र महमूद, आसिफ पुत्र आबिद तीनों निवासी गण ग्राम केलनपुर सिविल लाइन रुड़की बताया। पुलिस ने तीनों युवकों को अवैध रूप से हथियार रखने एवं चोरी लूट जैसी घटनाओं को प्रयास करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह, उप निरीक्षक विनोद सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल डोडी सिंह, अजय कुमार,हुकुम सिंह,राजेश देवरानी, शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours