हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाए जा रहे हैं, सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आज यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा जगदीशपुर कनखल हरिद्वार में स्थित डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी बिपेंद्र सिंह ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात के बार मे जानकारी दी है, उन्होंने स्कूली बच्चों को बताया कि अगर हम खुद यातायात का पालन करेंगे तो एक बड़ी दुघर्टना होने से बचा सकते है और अपनी जान व दुसरो की भी जान बच सकती है।

इस दौरान स्कूल में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता पेंटिंग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोविड-19 के चलते नियमो का पालन करते हुए स्कूली छात्र छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाओ व यातायात नियमों के प्रति जागरूक जैसे बाइक से परिवहन करते हुए हेलमेट का प्रयोग करना, ट्रिपल ड्राइवर ना करना, वाहन चलाते समय फोन पर बात ना करना, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट सही तरीके से बांधना, शराब पीकर गाड़ी ना चलाना, जैसे यातायात के नियमों की जानकारी देकर उनको जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यातायात बिपेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कपिल, परिवहन विभाग अधिकारी वरुणा सैनी, स्कूल प्रशासन के कर्मचारीगण परिवहन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours