हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले की भगवानपुर थाना पुलिस ने बीती 18 जनवरी की रात कस्बे में कैन केयर फार्मा कंपनी की दीवार फाड़ कर लाखों रुपए का सामान चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को धर दबोचा। हरिद्वार एसएसपी सेथिल अबुदेई कृष्ण राज एस ने बताया पीरेन्दर कुमार ने बीती 18 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कैन केयर फार्मा कंपनी की दीवार तोड़कर कंपनी से सामान चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज करने के साथ ही क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें अलग-अलग टीमों का गठन किया गया व आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली गई। मुखबिर की सूचना पर पुहाना चौक से चार आरोपी अर्जुन पुत्र दौलत राम, विश्वजीत उर्फ दीपू पुत्र राजेश कुमार, राजेश कुमार पुत्र रामशरण, प्रियांशु पुत्र राजपाल निवासी अनंतपुर नन्हेड़ा थाना भगवानपुर को टेबलेट बनाने वाली आठ डाई के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया घटना वाले दिन उनके साथ मिथुन उर्फ भिंन्डी पुत्र कुसुम पाल निवासी कुंजा बहादरपुर थाना भगवानपुर भी था। पूछताछ में उन्होंने बताया हम चारों ने मिथुन के द्वारा 8 डाई टेबलेट बनाने वाली मशीन गागलहेसी मे कबाडी फारूक को दिए हैं। ओर कुछ डाई व अन्य चोरी का सामान हम लोगों द्वारा कंपनी के पीछे ही छुपा दिया गया। उन्होंने बताया आरोपियों की निशानदेही पर फारुख को उसकी दुकान से ड़ाई के साथ गिरफ्तार कर बाकी अन्य 42 डाई तीन छोटी बड़ी पुरानी मोटर एक ग्राईनडर मशीन चार एल्युमिनियम की प्लेट लोहे के खोखले डाई 401 बंडल पुराना तार गन्ने के खेत से बरामद किया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours