हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। उत्तराखंड की मित्र पुलिस मे निरीक्षक पद पर तैनात ईमानदार छवि के रूप मे विख्यात विनम्र शैली के जाबांज पुलिस अफसर योगेश सिंह देव को 72 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ने विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। आपको बताते चले कि योगेश सिंह देव इस समय कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के पद पर तैनात है, इससे पूर्व योगेश सिंह देव कोतवाली ज्वालापुर मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के पद पर तैनात रहे है, और उस समय नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 का जबरदस्त प्रकोप चल रहा था, लेकिन योगेश सिंह देव ने कोरोना काल मे अपने फ़र्ज को बखूबी निभाया था, योगेश सिंह देव अपने फ़र्ज के प्रति ड्यूटी को ईमानदार र्तव्यनिष्ठा से अंजाम देने पर महामहिम राज्यपाल ने ससम्मान स्मृति चिन्ह देकर योगेश सिंह देव को पुरस्कृत किया। योगेश सिंह देव का पुरुस्कृत होना उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है, आपको बताते चले कि जनपद हरिद्वार शिवालिक नगर मे डबल हत्या की गुत्थी सुलझाने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर योगेश सिंह देव को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित करने पर हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र बधाई और शुभकामनाएं देता है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours