हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड भवन कर्मकार बोर्ड देहरादून की सदस्य इंदु बाला ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार आपके द्वार को साकार कर रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीब, असंगठित कर्मकारों के लिए अनेक योजनाएं उन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना उत्तराखंड के संयोजक आलोक ने कहा कि आजादी के बाद अब तक अनेकों अनेक योजनाएं बनी लेकिन गरीब और असंगठित कर्मकारों तक कोई योजना नहीं पहुंची, इसकी जिम्मेदार पूर्वर्ती सरकारी रही है। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के आने से सभी योजनाएं व सभी योजनाओं के लाभ गरीब लोगों के तक पहुंच रहे हैं। उन योजनाओं के लाभ का लाभांश भी सीधे उनके बैंक खातों में भी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ये ही सरकार है जो कर्मकार के लिए हर प्रकार से मदद कर रही है। बच्चों का जन्म विवाह से लेकर कर्मकार की मृत्यु तक का खर्चा करती है।

इस अवसर पर पूनम चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जिला हरिद्वार की जिला प्रभारी (महिला प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी भी दी गई। पूनम चौहान ने प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जिले के सभी कर्मकार भाइयों बहनों के लिए निष्ठा से कार्य करेंगी। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के आई टी संयोजक नितिन चौहान ने किया। इस अवसर पर कर्मकार संघटन के स्वयंसेवक अजीत चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, विनय श्रोत्री, अनिल शर्मा, विनय तिवारी, मन्नु पाल, भगत सिंह, वरूण वशिष्ठ, दीपा, संगीता, रूपा, संजय, देवी, कुमकुम, राखी, मोनिका, सन्दीप, सुनीता, बबली, प्रीति, कविता, कोमल के अलावा काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours