हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत भारत के अध्यात्मिक एवं दार्शनिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गुरु बृहस्पति दिव्यांग एवं बाल उपवन ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यह संस्था कैथल (हरियाणा) में दिव्यांग व अनाथ बच्चों के लिए आश्रम चलाती है तथा दिव्यांग हितो के लिए हमेशा प्रयासरत है।इस कार्यक्रम में हरिद्वार की संस्था खिदमत वेलफेयर सोसाईटी की टीम को लॉकडाउन मे जरूरतमंदो को राशन वितरण सहित दिव्यांग सेवा एवं समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन राजकुमार मक्कड, विशिष्ट अतिथि कैथल के जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा तथा कैथल के जिला शिक्षाधिकारी अनिल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम मे खिदमत वेलफेयर सोसाईटी के पदाधिकारियो अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर, शाहनवाज हुसैन, मास्टर जुल्फिकार अली, खालिद हुसैन एवं वाजिद अली को मुख्य अतिथि राज्य आयुक्त दिव्यांगजन राजकुमार मक्कड़ ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। बुद्धवार को कार्यक्रम से लक्सर लौटे खिदमत वेलफेयर सोसाईटी के पदाधिकारियो को देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, खिदमत की जिलाध्यक्ष वैशाली अरोड़ा, दिलीप सिंह सहित अन्य मित्रो, परिवारिजनो एवं रिश्तेदारो ने बधाईया एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा ने की।इस मौके पर सुरेश शर्मा ने कहा कि युवा दिव्यांगजनो का सम्मान वास्तव मे स्वामी जी का सम्मान है। सभी युवाओ को स्वामीजी द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours