हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर थाना पुलिस ने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार के निर्देशन मे अवैध कच्ची शराब नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ के तहत चलाएं जा रहे अभियान मे पुलिस टीम ने क्षेत्र के डेरिया पोडोवाली गांव के बीच स्थित पुलिया के किनारे से 6 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अवतार सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी लालचंद वाला बताया। उसने बताया कि वह अवैध कच्ची शराब बनाकर स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों को बेचकर मुनाफा कमाता है। वही खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष नेगी कांस्टेबल संजय पवार शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours