हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल ने आने वाले कुंभ मेला स्नान को देखते हुए रुड़की लक्सर मार्ग का निरीक्षण किया। वही एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया हरिद्वार जिलाधिकारी द्वारा एक टीम बनाई गई है। और आने वाले कुंभ मेला स्नान पर्व पर ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा। जिसमें लक्सर, लंढौरा, रुडकी होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। उन्होंने बताया जानकारियां मिल रही थी लक्सर, रुड़की मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है। उसी क्रम में एनएच, पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार रुड़की की संयुक्त टीम के साथ रुड़की लक्सर मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया गया है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours