हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन चलाए जा रहे नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ के अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र के गंगदासपुर के जंगलों में गंगा नदी के किनारे खेतों मे दो अलग-अलग जगाहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा डबल भट्टी चलाकर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए नई तकनीकी भट्टी उपकरणों के साथ एक आरोपी कल्लू उम्र 50 वर्ष निवासी गंगदासपुर को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 400 लीटर लहान को भी नष्ट किया। इस दौरान अन्य एक आरोपी सौरभ पुत्र वीर सिंह निवासी गंगदासपुर अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। वही दूसरी और क्षेत्र के हरचंदपुर गांव से ऐथल गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित गन्ने के खेत से एक अभियुक्त भूपेंद्र पुत्र रंजीत सिंह निवासी हरचंदपुर को भट्टी चलाकर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। और मौके से पुलिस ने 400 लीटर लाहन को भी नष्ट किया। लक्सर कोतवाली मे तैनात एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours