हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित मंत्री मदन कौशिक व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बागरो नदी पर बने डॉ ओमप्रकाश सेतु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा। लगभग 30 वर्ष पूर्व बने पुल के कमजोर हो जाने के कारण सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के द्वारा पुल के नवीनीकरण के लिए एक मांगपत्र सौपा था जिसके चलते पुल निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ व वर्तमान तक इसका निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर पुल पर ओमप्रकाश सेतु का शिलापट्ट पुनः लगवाने की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने हर सम्भव प्रयास करने की बात कही। संबंधित अधिकारियों बताया कि जल्द निर्माण पूरा हो जाएगा व इसपर आवागमन किया जा सकेगा। इस दौरान मेलाधिकारी दीपक रावत आई जी संजय गुंज्याल सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours