हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने 14 जनवरी को होने वाले व्यापारियों के शाही यात्रा व स्नान को ले कर प्रेस वार्ता प्रेस क्लब मे की साथ ही आज जारी हुए शासन आदेश को तुग़लकी फ़रमान बताते हुए वापस लेने की माँग की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की कुम्भ का नोटिफ़िकेशन जनवरी मे ना होने के चलते देश और दुनिया मे यह संदेश है की हरिद्वार मे कुम्भ का आयोजन नही हो रहा है ऐसे मे हम सरकार से माँग करते है की जनवरी मे तत्काल सरकार कुम्भ का नोटिफ़िकेश जारी करे साथ ही चौधरी ने बताया की प्रदेश व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे 14 जनवरी को व्यापारी शाही यात्रा बैंड, ढोल व घोड़ों के साथ निकाल कर कुम्भ स्नान करेंगे जिसके माध्यम से देश और दुनिया के तीर्थ यात्रियों को आमंत्रित करेंगे, की व हरिद्वार आए और महाकुम्भ मे स्नान का लाभ ले चौधरी ने कहा की कोरोंना की भेंट चढ़े व्यापार की आख़िर उम्मीद कुम्भ ही है देश मे चुनाव हो रहे है राजनीतिक दलो की रेलिया होती है हरिद्वार मे कोई बड़ा नेता आए तो हजारो लोग एक साथ होते है पर कोई स्नान आते ही कोरोना का बहाना ले कर सीमा सील कर दी जाती है अभी आज मकर संक्रान्ति स्नान से 3 दिन पहले सरकार आदेश जारी करती है की 14 जनवरी को जो बाहर से आएँगे वो 5 दिन पहली कोरोंना टेस्ट की रिपोर्ट ले कर आए अब कोई बीते हुए दो दिन की टेस्ट रिपोर्ट कहा बनवाए से बता दे सरकार ये पुरी तरह तुग़लकी फ़रमान है जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से संरक्षक सुरेश भाटिया, यात्रा संयोजक जातींन हांडा, अध्यक्ष अनुशासन समिति सुदिश शोतरिय, ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, ज़िला महामंत्री तेज़ प्रकाश साहू,महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा,शहर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,कार्यकारी महानगर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व ज़िला उपाध्यक्ष मास्टर सतीश शर्मा उपस्थिति रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours