हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वैश्य बंधु परिवार उत्तरी क्षेत्र हरिद्वार महिला विंग की 2021 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें श्रीमती तुलसी जैन को अध्यक्ष, श्रीमती नेहा अग्रवाल को महामंत्री, श्रीमती करुणा गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्रीमती आरती अग्रवाल को सचिव, श्रीमती दीपा सिंघल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती विजयलक्ष्मी गुप्ता एवं रेखा अग्रवाल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। श्रीमती रुचि वासियों को विशेष सलाहकार के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। पदाधिकारी महिलाओं ने बताया कि महिला मंडल लगातार गत वर्ष से समाज सेवा में अपना दायित्व निभा रही है और साथ ही समय-समय पर आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक कार्यों के लिए हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत से मिला जाएगा और उनको आगामी कुंभ के कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours