हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक चमोली एवं प्रतिसार निरीक्षक जनपद चमोली की उपस्थिति में पुलिस लाईन गोपेश्वर में उप निरीक्षक गोवर्धन प्रसाद नैनवाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उप निरीक्षक विशेष श्रेणी गोवर्धन प्रसाद नैनवाल वर्ष 1979 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए एवं विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी द्वारा किये गए कार्यों की प्रसंशा की एवं भविष्य में उनके द्वारा पुलिस विभाग को सहयोग प्रदान करते रहने की अपेक्षा की गई, तथा सेवानिवृत्ति, स्वस्थ एवं समृद्धशाली हो सके इसके लिए समस्त पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours