हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्यों का इस बार का कार्यकाल किसी ना किसी विवादों में घिरा चला आ रहा है। अब एक और ताजा मामला सामने आया है जहां जिला पंचायत सदस्य राव आफाक ने विभागीय अधिकारियों पर भाजपा सरकार की चाटू कार्यता का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने निलंबन को भाजपा सरकार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत होने की साजिश बताई है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जिला अध्यक्ष को आने वाले दिनों में बर्खास्तत होना है। इस लिए अध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष यानी मुझेे अध्यक्ष पद की कमान संभालनी थी।इसीलिए सोची समझी साजिश के तहत मुझे पहले ही रास्ते से हटाने का कार्य किया गया है। जबकि मेरे विरुद्ध भ्रष्टाचार का कोई भी प्रमाण नहीं है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours