हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार मण्डल के उपाध्यक्ष आदित्य झा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आप सरकार ने दिल्ली की जनता को केवल धोखा दिया है, उन्होंने केजरीवाल सरकार से पूछा कि 509 स्कूल और 20 नए कॉलेज जिसका वादा सरकार ने किया था, वह आखिर कहां हैं, दिल्ली के अस्पतालों में आईसीयू, बेड और वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं हैं। जब अरविंद केजरीवाल खुद जल बोर्ड के चेयरमैन थे, तब भी पूरी दिल्ली को दूषित पानी पीना पड़ रहा था। आदित्य ने कहा आप सरकार ने जनता को गुमराह ही किया है, हरिद्वार की जनता समझदार है उन्हें मालूम है जुमलेबाजी व धारतल पर काम करने में फर्क होता है उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अगर अपने सारे वादे पूरे कर दिए होते तो उन्हें मैनेजमेंट कंपनी का सहारा नहीं लेना पड़ता। भाजपा सरकार के कार्य हरिद्वार अपितु पूरे उत्तराखंड में देखे जा सकते है विकास के कार्य वो गिनवाते है जिन्होंने 1, 2 कार्य किये हुए, उन्होंने कहा कि मदन कौशिक जब से हरिद्वार के विधायक बने है हरिद्वार में विकास की गंगा बह रही है, जिसका उदाहरण 4 बार के विधायक के रूप में जनता द्वारा चुना जाना है, उनके नेतृत्व में 2021 का भव्य कुंभ होने जा रहा है, जिसका साक्षी पूरा विश्व बनेगा। 2022 के चुनाव में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आएगी सिसौदिया जैसो को करार जवाब मिलेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours