हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ‌प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए सरकार से मांग की गई कि कोरोना कॉल में बर्बाद हुए व्यापारियो की आख़री उम्मीद महाकुम्भ ही है। ऐसे में यदि कुम्भ में आने वाले यात्री से कोरोना की रिपोर्ट की बाध्यता हुई तो यात्री नही आ पाएगा। इस कोरोना रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त की जाए साथ ही जब चुनावी रेलियो की भीड़ तक तह नहीं की जा रही हैं, राजनीतिक कार्यक्रम की भीड़ तह नहीं, तो आस्था के पर्व कुम्भ में स्नान में आने वाले यात्रियों की भीड़ भी तह नहीं की जानी चाहिए। इससे तो यात्री की संख्या कम होगी और बाज़ारो की हालत में ठीक से सुधार नही होगा। चौधरी ने कहा कि कुम्भ में सामूहिक भजन-कीर्तन पर भी रोक नही होने चाहिए। कुम्भ की भव्यता और दिव्यता तो इन सब से ही होगी, हम व्यापारी वर्ग शासन-प्रशासन के साथ कुम्भ के सफल आयोजन को तैयार है हरिद्वार में व्यापारी पुरी तरह टूट गया है। यदि कुम्भ का आयोजन बड़ा ना हुआ तो व्यापारी सड़क पर आ जाएगा, ये फ़ैसला वापस ले सरकार नहीं तो व्यापारी आन्दोलन करेंगे। अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुधीश शोतरिय व ज़िलाउपाध्यक्ष पंकज सवन्नी ने कहा कि यह सब तह किया जा रहा है तो सरकार अखाड़ों की तर्ज़ पर व्यापारियों की भी आर्थिक सहायता करें और सभी के खाते में सीधे एक एक लाख रुपय की आर्थिक सहायता करे। ज़िला उपाध्यक्ष अशोक गिरी व व्यापारी नेता संजीव कुमार ने कहा कि कुम्भ की भव्यता के साथ सफल संपनता के लिए व्यापारी सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है तो ऐसे में सरकार ऐसा कोई फ़ैसला ना ले।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours