हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उप परिवहन आयुक्त के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने हरिद्वार के लक्सर में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे। टीटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया उप परिवहन आयुक्त के आदेश के अनुसार हरिद्वार क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह के लिए चार टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लक्सर हरिद्वार पुरकाजी मार्ग भगवानपुर आदि मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जायगा। इस चेकिंग अभियान में ओवर लोडिंग वाहन, वाहन के डॉक्यूमेंट, सीट बेल्ट का प्रयोग वह मोबाइल फोन पर बात करना जैसी चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया यह सड़क सुरक्षा अभियान है जो 18 जनवरी से 17 फरवरी तक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सड़क सुरक्षा के जो नियम है उनका अनुपालन किया जाए। जिससे कि ना केवल वाहन चालक व स्वयं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रह सकें और एक सुरक्षित सड़क संस्तुति विकसित कर सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours