हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब हरिद्वार द्वारा 72वां गण तंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ उत्तरी हरिद्वार में मनाया गया। क्लब द्वारा वैध बंधु उत्तरी हरिद्वार की महिलाओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण साधुबेला में किया गया। राष्टीय गान गाकर हमारे तिरंगे की शान के बारे में बताया गया। वहीं क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियायल ने आए अतिथियों को संबोधित करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम एक्ट 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आई० एन० सी० ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्वतन्त्रता दिवस और गांधी जयंती हैं। इस दौरान महिलाओं ने मिलकर साधूबेला में निराश्रित लोगो को 500 पैकेट बिस्कुट, नमकीन व मिठाई वितरित की। बच्चो ने पेंटिंग के द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। आयोजन में अध्यक्ष विनीता गोनियाल, विभा गर्ग, तुलसी, सुधा, डॉ. हर्षवर्धन जैन, डी.पी गुप्ता, नेहा अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गुप्ता, विभा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल गुनियाल, सुधा ड्रोलिया, भानु गर्ग, जैन गौरव गर्ग, राजीव दत्ता व मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours