हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार होमगार्ड्स कार्यालय में 72 वे गणतंत्र दिवस पर कंमन्डेड गौतम कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर होमगार्ड टेकचंद ने अपने विचार रखते हुवे आजादी के समय के हालात और देश के संविधान निर्माण के बारे में प्रकाश डाला। अपने संबोधन मे कंमन्डेड गौतम कुमार ने कहा कि हमारे महिला और पुरूष होमगार्ड्स सड़क पर यातायात व्यवस्था और अन्य कार्य कड़ी मेहनत और लग्न से करते हैं। जिसके लिये उन्हें खुशी मिलती हैं। इस अवसर पर हरिद्वार की गूंज समाचार के प्रधान संपादक रजत चौहान और उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा के सौजन्य से  कंमन्डेड गौतम कुमार ने होमगार्ड्स में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाले महिला और पुरूष जवानों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पुरुष होमगार्ड मे महावीर सिंह, सुरेश कुमार और महिला होमगार्ड में कल्पना,  जोगिंदर कौर को यह उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मान दिया गया। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार की गूंज और होमगार्ड की ओर से पौधरोपण किया गया। कंमन्डेड गौतम कुमार ने कहा कि   सड़क व्यवस्था बनाने के लिये आम वाहन चालकों को भी होमगार्ड्स के जवानों को उनके कार्यो में सहयोग करते हुवे उनके दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। अपने सम्बोधन में पत्रकार गगन शर्मा ने सड़क व्यवस्था बनाने में होमगार्ड्स की सराहना की। इस अवसर पर हरिद्वार की गूंज से पत्रकार आरिफ और नीटू भी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours