हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां आज पूरे भारत वर्ष मे 72 वा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं  हरिद्वार के लक्सर में भी पीडब्ल्यूडी विभाग में गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। अधिशासी अभियंता चंदन सिंह नेगी द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया और साथ साथ विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता चंदन सिंह नेगी ने कहा आज हमारा देश बड़ी, बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है हमें अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपने देश के समक्ष चुनौतियां को एक चैलेंज के साथ देखना चाहिए और देखना है। उन्होंने कहा ताकि हम इन चुनौतियों पर खरे उतर सकें और उन चुनौतियों का मुकाबला कर सके और अपने देश के समक्ष आई चुनौतियों में कुछ सहयोग कर सकें। जिससे देश उन्नति की ओर अग्रसर हो।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours