हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जैसा कि आप सभी को मालूम है, आज गणतंत्र दिवस है यानी आज के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, इसी दिन को पूरे देश भर मे गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाया जाता है, इसी उपलक्ष्य मे आज एम०नजर अजीजिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल कस्साबान ज्वालापुर हरिद्वार का गणतंत्र दिवस का झंडारोहण काजी निजामुद्दीन विधायक मंगलौर राष्ट्रीय नेता कांग्रेस पार्टी ने किया, जिसकी अध्यक्षता तसलीम कुरैशी मेयर प्रतिनिधि ने की इसी अवसर पर हरिद्वार की गूँज समाचार पत्र प्रधान संपादक रजत चौहान एवं एडवोकेट गुलबहार कुरैशी, आमिर कुरैशी, मनव्वर, शाकिरा, नदीम, नईम, ऐश, फुरकान, नसीर, डा०नसीम अब्बासी, चाँद, दानिश, सलमान, मोनू, सानूर, शाहनवाज, तनवीर, फरहान, आलिम, छोटा, मुन्ना आदि शामिल रहे, विधायक काजी निजामुद्दीन ने एम नजर अजीजिया स्कूल के प्रबंधक नवाब भारती समाजसेवी नशा विरोधी कार्यकर्ता एवं प्रधानाध्यापक एडवोकेट अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता के शिक्षा के प्रति गम्भीर रहने और नशे के खिलाफ छेडी गये अभियान की सराहना की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours