हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा ब्लड बैंक हरिद्वार में रक्तदान किया। इस अवसर पर रविश भटीजा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के प्राणो की रक्षा करता हैं, इससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है, भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। आज संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 36 यूनिट रक्त दान किया। रक्तदान करने वालो में रविश भटीजा, अविनाश गुप्ता, रविन्द्र नेगी, सुमित ठाकुर, विकास चौहान, कमल पाहवा, शुभम निश्चल, आशीष कुमार, सौरव वर्मा, हरिओम कुमार, योगेश कुमार, विकास गेरा, हितेश भटीजा, रवि शुक्ला, विश्रांत शर्मा, अजय कुमार, अजीत सिंह, तरुण राजपूत, कमल कुमार, नितिन जैन, हेमंत कुमार, राहुल चौहान, मयंक कुमार, सिद्धांत रावत, अनिष अरोरा, अंकित माहेश्वरी, मनीष धीमान, लखन, शेखर व रीपुल चड्ढा आदि ने रक्त दान किया। इस अवसर पर डॉक्टर विकास शर्मा, महावीर सिंह, राठी जितवान, रैना नईर, हरीश चंद्र सेमवाल, रजनी चौधरी, नवीन बिंजोला, मनोज चमोली, वर्निक चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours