हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। पारिजात साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा चेतना पथ के संयुक्त तत्वावधान में त्रिपुरा मदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आज अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने गीतकार अरुण कुमार पाठक द्वारा तैयार की गयी संगीत एल्बम ॐ नमामि गंगे का लोकार्पण किया। एल्बम को जारी करते हुए मिश्र ने कहा कि आज हरिद्वार में एक नयी संगीत परम्परा का सूत्रपात हुआ है। आज से हरिद्वार के संगीत को आगरा, ग्वालियर, जयपुर तथा बनारस जैसे घरानों की तरह 'हरिद्वार घराना' के नाम से जाना जायेगा और हरिद्वार महाकुम्भ के दौरान न केवल यह संगीत सुपरहिट होगा, बल्कि महाकुम्भ में हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालु महाकुम्भ तथा गंगा की महिमा के अलावा गंगा की स्वच्छता के प्रति भी जागरुक होंगे। मैंने कहा कि संगीत एक साधना और तपस्या है, संगीतकार संगीत की धुन में ईश्वर से एकाकार हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी संतमुनि महाराज ने कहा कि अंत समय मानव के मुख में पड़ने वाली गंगाजल की एक बूंद भी उसका उद्धार कर देती है। एल्बम के निर्माता-निर्देशक तथा गीतकार अरुण कुमार पाठक ने एल्बम की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उनके द्वारा रचित गंगा तथा महाकुम्भ की महिमा के गुणगान के अलावा गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को सचेत करते सात गीत शामिल हैं, जिन्हें हरिद्वार के ही युवा तथा होनहार गायक-गायिकाओं करुणा चौहान, कुणाल धवन, अभिषेक शर्मा प्रियादास, रागिनी गुप्ता तथा अशीष बजाज सरीखे नगर के उभरते हुए युवा गायकों ने अपने स्वर दिये हैं। इन सभी गीतों को हेमंत पाठक के संगीत निर्देशन में स्थानीय रावत स्टूडियो में रिकार्ड किया गया है, जो विभिन्न शास्त्रीय धुनों पर आधारित हैं। गायक कलाकार कुमार धवन ने बताया कि इस एल्बम का वीडियो संस्करण भी शीघ्र ही जारी होगा तथा यह आडियो व वीडियो यूट्यूब के माध्यम से उपलब्ध होगा। इन गीतों से हरिद्वार को एक नयी पहचान मिलेगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours