हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बसेड़ा खादर गांव में बीती 21 दिसंबर को दिनदहाड़े शिवपाल ने अपने चार साथियों सहित गांव के ही 2 युवकों को गोली मार दी थी। जिसमें आशीष उर्फ जैकी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक दीक्षित को गंभीर हालत मे जोलीग्राड में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, इस बहुचर्चित हत्याकांड में लक्सर पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि 3 आरोपी फरार चल रहे थे जो पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए थे। लक्सर पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी करने के लिए एडी चोटी तक के जोर लगा रखे थे। आखिरकार आज लक्सर पुलिस को कामयाबी मिल गई। लक्सर पुलिस ने देर रात फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली। वही हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस ने आज लक्सर कोतवाली मे प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुऐ बताया की पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं, और तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours