हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत हरिद्वार में ब्लॉक बहादराबाद के कटारपुर गांव में किसानों को केंद्र सरकार की ओर से स्प्रे मशीन का वितरण किया गया। अब तक किसानो को खेती में दवाई स्प्रे के लिये मशीन को किराए पर लाना पड़ता था। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दवाई भी दी गयी। इस दवाई के उपयोग से किसानों की खेती न सिर्फ विभिन्न प्रकार के कीड़ों से बर्बाद होने से बचेगी बल्कि फसलों में अच्छी बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। स्प्रे मशीन वितरण के बारे में ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत किसानों के लिये बहुत ही हितकारी योजना बताई। ग्राम प्रधान की बात का समर्थन करते हुवे सभी किसानों ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। किसान अनिल चौहान ने कहा कि पिछले 7 सालों में किसानों के लिये जितनी योजनायें एनडीए की सरकार में आई वो कभी नही आई। अन्य किसान सचिन चौहान ने कहा कि अन्य राजनीति दल जहाँ किसानों के साथ राजनीति करने के अलावा कुछ नही करते तो वही भाजपा सरकार में किसानों को पेंशन निधि और नमामि गंगे योजना से काफी लाभ मिला है। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिये प्रेरित करने का सराहनीय कदम हैं। जैविक खेती से जहाँ भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तो दूसरी ओर इंसानों को गेहूं, गन्ना, चावल दालों में पौष्टिक गुण भी मिला करेगे। जिससे केंसर, पीलिया जैसी घातक बीमारियों पर अंकुश लगेगा। किसानों ने जिला प्रशासन, राज्य सरकार औऱ केंद्र सरकार से इन क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और जंगली जानवरों से खेतों को बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस क्षेत्र में सिंचाई हेतु बिजली के ट्यूबेल लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। सहदेव चौहान, देनुज सैनी, रितेश शर्मा, सुनील धीमान, उमेश चौहान, सुक्रमपाल चौहान, चंद्रशेखर चौहान, प्रदीप चौहान, सुनील चौहान, राजबीर चौहान सहित 60 से ज्यादा किसानों को स्प्रे मशीन और जैविक खाद, दवाई वितरण का वितरण किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours