हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बहादराबाद भेल तिराहे पर स्थित हिन्दू ह्रदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहीदों की याद में दीप प्रज्वलन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुँचे शेर सिंह राणा ने भी इस दौरान दीप प्रज्वलन किया। युवाओ को सम्बोधित करते हुए शेर सिंह राणा ने कहा की युवा हमारे समाज की रीढ़ हैं।
बड़ो के मार्गदर्शन में जिस तरह से आप सभी युवा साथी एकजुट होकर समाज के इस पुनीत कार्य मे लगे है वो बधाई के पात्र हैं। आज मुझे भी आप सबके प्रयास से बहादराबाद प्रतिमा स्थल पहुँचने का शौभाग्य प्राप्त हुआ है इसके लिए में आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम में पवन कुमार,भेल क्षत्रिय समाज के महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान, हितेश चौहान, पूर्व जिला महामंत्री नितिन चौहान, बसन्त चौहान,हिमांशु चौहान, लक्ष्य चौहान,रेशु चौहान, अजय चौहान,सचिन चौहान, प्रशांत चौहान,रुद्र चौहान, हेमंत चौहान,टिल्लू, सुशांत, सत्यम, अखिल, मयूर, सानू, विशु, अर्चित, सन्नी, गोपी समेत बड़ी संख्या में युवाओ ने भाग लिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours