हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को मात्र 24 घंटे में चोरी के सामान के साथ धर दबोचा है। आपको बता दें कि मुस्तकीम पुत्र नूरहसन निवासी दादूपुर गोविंदपुर ने घर पर हुई चोरी के संबंध में रानीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। और चोर की छानबीन शुरू की गई। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिडकुल बाईपास रोड साईंधाम को जाने वाले पुलिया से आबिद पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से सोने के एक जोड़ी कान के कुंडल, एक सोने की नथ, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, और एक हजार रुपए नकदी बरामद की है। जिसे संबंधित कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक धामी का साफ कहना है कि क्षेत्र में किसी भी अपराधिक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अपराध में लिप्त पाया जाता है। उसको बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours