हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) देहरादून। उत्तराखंड अखिल भारतवर्षीय नाथ सेवा समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद योगी पूर्व कैप्टन (इंडियन आर्मी) ने कहा कोरोना कॉल में निस्वार्थ गरीबों को बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री आदि वितरित कर कोरोना वोरीयर  बनकर उभरे थे। वहीं उन्होंने अपने समाज को मुख्यधारा में लाने का बीड़ा उठाया है। समाज के उत्थान के लिए जहां नित नई-नई योजनाओं को परवान चढ़ाया जा रहा है। वही इनके नाम का डंका उत्तराखंड के साथ-साथ  हरियाणा, पंजाब, यूपी व दिल्ली में बज रहा है। अपने आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत कर कैप्टन सुभाष चंद योगी ने कहा कि मैं मरते दम तक समाज की सेवा करता रहूंगा। इस दौरान विजय कुमार उपाध्याय खानपुर लक्षर ने कहां कि इनके साथ निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली करीब 12 सदस्यो की सक्रिय टीम है जिसमें सभी उच्च स्तरीय रिटायर्ड अधिकारीगण है जो निस्वार्थ भाव से अपने समाज की सेवा कर रहे हैं मीटिंग में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपाध्याय नाथ समाज को हमेशा सभी पार्टियों ने पीछे धकेलने का कार्य किया है। लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं होगा, पार्टीयो ने केवल हमेशा हमे वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। पूर्व कैप्टन सुभाष चंद योगी ने वर्तमान पार्टीयो पर आरोप लगाते हुए, कहा कि अब उपाध्याय योगी समाज जागरूकता के साथ-साथ एकजुट हो गया है। उन्होंने कडे लहजे में चेतावनी दी है की अगर जल्दी ही उपाध्याय नाथ समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई तो यह समाज अलग से अपनी पार्टी खड़ी कर लेगा। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए कि वह समाज के अन्य सभी लोगों को जागरूक कर एक मंच पर लेआए समाज अपने बच्चों की शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करें ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन हो सके उन्होंने यह भी संकेत दिए कि समाज के कमजोर लोगों के लिए एक ट्रस्ट बनाएगा जाएगा। जिसमें कमजोर लोगों के बच्चों को निशुल्क उत्तम शिक्षा देने का भरपूर प्रयास होगा जिसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। पूर्व कैप्टन सुभाष चांद ने लंबे समय तक  उत्तराखंड आर्मी में रहकर  देश सेवा  की है इनमें देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी है इन्होंने कोरोना काल  में गरीब मजलुम लोगो की सेवा कर उत्तराखंड में ही नहीं यूपी में भी लोगों से वाहवाही लूटी है यह नित्य गौ सेवा के कार्य में भी लिप्त रहते हैं। इस दौरान पूर्व तहसीलदार करण सिंह सहित अन्य जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours