हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। हरिद्वार के युवाओं की यू ट्यूब टीम को भारतीय सेना पर बनाई लघु फिल्मों के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से मिले सम्मान और पंजाब जालंधर कि वीर नागरिक संस्थान की ओर से सम्मानित किए जाने पर कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत ने अपने कार्यालय सीसीआर में सम्मानित किया। यु ट्यूब पर स्माइल पेड़लर्स नाम के चैनल पर अपलोड की गई इन लघु फिल्मों को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है। मुख्यतः भारतीय सेना के शौर्य और वीरता पर लघु फ़िल्म बनाने वाली इस टीम ने कॉमेडी संबंधित भी कुछ क्लिप बनाई है। यु ट्यूब चैनल टीम स्माइल पेड़लर्स के निर्देशक आदित्य चावला व निर्माता आशीष चावला के अनुसार उनकी सभी फिल्मों में स्थानीय युवाओं ने अभिनय किया है। जिससे यहां के युवाओं को छोटे बड़े पर्दे पर आने का अवसर मिलता है। कैमरामैन दिवेश शर्मा सलाहकार व अभिनेता हिमांशु सरीन व समन्वयक अभिनय थपलियाल के साथ अभय, सुमित अरोड़ा, रवि सिंह, अमित चौटाला, हिमानी बिष्ट सहित हरिद्वार के कई युवा इस टीम का हिस्सा है। लघु फिल्मों को अवार्ड्स व सम्मान मिलने पर दीपक रावत ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए टीम की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि हरिद्वार की इस टीम को दूसरे राज्यों से भी शुभकामनाएं प्राप्त होती रही है। पूर्व में हरिद्वार एक कार्यक्रम में पहुँचने पर काबीना मंत्री मदन कौशिक ने भी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थी ओर अपनी ओर से भी टीम को बुलाकर सम्मानित करने की बात कही थी। टीम के अनुसार वे हरिद्वार की इस कला को बड़े पर्दे तक लाना चाहते है जिससे हरिद्वार के युवाओं को दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनाया जा सकें और हृदवकर सहित समूचे उत्तराखंड का नाम रोशन किया जा सकें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours