हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के दक्ष कॉलोनी रावली महदूद स्थिति हरवंश सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने एचडीएफसी बैंक से मकान पर लोन कराया था। और कोविड-19 के कारण उत्पन्न परेशानी से मैं अपना बकाया लोन राशि चुकाने में असमर्थ था फिर भी मैंने 50000 रुपये जमा किए हैं। इसके बावजूद मुझे एक चेतावनी सूचना बैंक के द्वारा जारी किया गया है मैंने फिर 25000 रुपए चेक के माध्यम से जमा कराएं। इन सब के बावजूद भी बैंक द्वारा मेरी प्रॉपर्टी जप्त करने के बारे में सूचना दी गई है। उन्होंने पत्र में अनुरोध करते हुए बताया कि लोन राशि चुकाने की अवधि बढ़ाने की मांग की है। वही उनके पुत्र रणधीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि बैंक लोन के नाम पर षड्यंत्र रच कर हमारा मकान कब्जाने की कोशिश की जा रही है। पैसा जमा करने के बाद भी बैंक द्वारा लगातार हमें और हमारे बुजुर्ग पिता को पिड़ित किया जा रहा है। जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में जीने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि एक बैंक कर्मचारी शराब पीकर हमारी गैर हाजिरी में हमारे घर पर भी कई बार आया चुका है। और महिलाओं के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। लेकिन फिर भी पूरे परिवार ने मकान पर लोन होने के कारण उनके विरुद्ध आवाज नहीं उठाई है। और उसी के कारण हमारी प्रॉपर्टी को कब्जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। क्योंकि वह एक आदमी को मकान दिखाने लाया था।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours