हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बीते दिनों धर्मनगरी हरिद्वार में हुई मासूम बिटिया की रेप के बाद हत्या को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो में भी रोष है। आज भारी सांख्य में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने उपनगरी ज्वालापुर में बैठक कर जहांं इस दुख भरी घटना पर रोष जताया है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री नईम कुरैशी और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने फरार चल रहे अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की और इन अपराधियो की संपत्ति की जांच के साथ सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वही इस घटना में जिन लोगो का राजनीतिक संरक्षण अपराधियो को मिल रहा है उनकी जांच की मांग भी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने की है यही नही मुस्लिम समुदाय के लोगो के अनुसार पीड़ित परिवार को इस प्रकरण में इंसाफ मिलना चाहिए और कल मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा ताकि मृत बिटिया की आत्मा को शांति मिल सके। इस मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हरिद्वार की बेटी की मौत पर रोष जताते हुए कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरती पर इस तरह की घटना होना बड़ा दुःखद है। फरार अपराधी को पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जो लोगो में भय का माहौल है वह खत्म होना चाहिए। इस तरह की घटनाओ में जिन लोगो द्वारा अपराधियो का संरक्षण किया जा रहा है उनके खिलाफ भी जांच कर करवाई की जानी चाहिए।पीड़ित मृत बिटिया के परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा इस जघन्य अपराध के लिए दी जानी चाहिए। वही मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा कल मृत बिटिया की आत्मा की शांति के लिए एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। आपको बता दें कि हरिद्वार में रेप के बाद कि गई मासूम बेटी की हत्या में आम हो या खास हरिद्वार के सभी लोगो मे भारी रोष देखने को मिल रहा है जाती और समुदाय के बंधनों से ऊपर उठ कर इस घटना में सभी स्थानीय लोग एकजुट होकर फरार अपराधी को पकड़ने की मांग के साथ मृत बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे है वही इस बड़ी और दर्दनाक घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन पर भारी दबाव है देखने वाली बात होगी कि दावों के अनुसार पुलिस द्वारा कब तक फरार अपराधी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुचाया जाता है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours