हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी आते ही हाथियों द्वारा खेतो मे नुकसान करना शुरू हो चुका है। ताजा मामला पंजनहेडी गांव का है, जिसमे किसान संजय चौहान के खेत मे हाथियों द्वारा गेंहू की फसल को तहस नहस कर दिया गया। गतवर्ष ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी मात्रा में आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था जब उनकी फसल ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गयी थी। पंजनहेड़ी गांव निवासी ठाकुर अक्षय चौहान का कहना है कि किसानों का दर्द समझने वाला कोई नही है। क्योंकि यदि कोई किसान जंगली जानवरों से परेशान होकर अपनी जमीन में प्लाट काटकर अपनी आजीविका चलाना चाहता है तो जिला प्रशासन के अधिकारी कॉलोनी को अवैध बताकर जेसीबी लेकर तोड़ने आ जाते हैं। प्रशासन में कुछ खर्चा करने के बाद वो ही कॉलोनी वैध बन जाती है। अक्षय चौहान ने बताया कि हालांकि अब हाथियों से फसल को बचाने के लिये दीवार बनाने का कार्य किया जा रहा है, मगर उन्हें नही लगता कि आने वाले समय मे इससे कोई विशेष लाभ किसानों को मिल पायेगा। क्योंकि खनन में लगे ट्रेक्टर ट्रॉली इस दीवार को तौड़ने में ज्यादा समय नही लगायेंगे।
क्षेत्र के किसानों को चाहिए कि जब जब उनकी फसल जंगली जानवरों या मौसम के कारण खराब हो उसके मुआवजे के लिये उन्हें कम से कम समय मे मदद मिलने की प्रक्रिया सरकार बनाये।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours