हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा विकास कार्यों की श्रृंखला के अगले क्रम में ज्वालापुर की सड़कों के कार्य में बैरियर नंबर 5 से गुघाल मंदिर होते हुए फेराडियान धर्मशाला से पी.एन.बी बैंक की पुलिया से पावधोई होते हुए गुघाल मंदिर तक की सड़क का शुभारंभ हुवा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता एन पी सिंह, अधीक्षण अभियन्ता एस के गर्ग, अधिशासी अभियन्ता दीपक कुमार, सहायक अभियन्ता अरूण, अवर अभियन्ता आशीष मित्तल, मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि के अतिरिक्त क्षेत्र के सभी पार्षदगण तथा मंडल के सभी पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं के साथ सड़क का निरीक्षण किया। विधायक आदेश चौहान ने निर्माण कार्य के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के लिए निदर्शित किया। स्थानीय लोगो मे इस रूठ की सड़क बनने की काफी खुशी देखी गयी उन्होंने आदेश चौहान के द्वारा विकास कार्यों की प्रशंसा की। आदेश चौहान ने वहाँ उपस्थित जनता को बताया कि ज्वालापुर को कुम्भ मेले के क्षेत्र में रखा गया है। इस अवसर पर पार्षद आनंद सिंह नेगी, प्रमोद सैनी, शशिकांत वशिष्ठ, ललिता चौहान, प्रमोद अग्रवाल, योगेन्द्र सैनी, अंकुर मेहता, मंडल महामंत्री आलोक चौहान, पदाधिकारी शगुन भगत, मोहित शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, हिमांशु वर्मा, कार्यकर्ता मन्नु पाल, सुरेंद्र कौशिक व बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours