हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सामाजिक व्यवस्था बनाने में हर किसी को अपनी शिक्षा, संस्कार का परिचय देते हुए योगदान करना चाहिए। यदि किसी स्थान पर "नो पार्किंग" का सूचना पट्ट लगा हुआ है तो उसका पालन सभी को करना चाहिए फिर चाहे वो आम व्यक्ति हो, नेता हो, या फिर स्वयं पुलिसकर्मी। कुछ ही दिन पूर्व रानीपुर मोड़ पर एक पुलिस वाहन सफेद पट्टी के अंदर खड़ा होकर यातायात व्यवस्था अवरुद्ध कर रहा था तो सीपीयू कर्मियों ने उसका चालान काटकर उस वाहन पर चस्पा दिया। इसके बाद हल्की फुल्की विभागीय नाराजगी भी हुई। लेकिन इस विषय मे यदि एसएसपी महोदय उन सीपीयू कर्मियों को सम्मानित और नियम तोड़ने वाले वाहन चालक को सज़ा देते तो समाज मे एक अच्छा सन्देश जाता। जिस प्रकार दिल्ली में पुलिस अधिकारी किरण बेदी द्वारा उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के वाहन का चालान काटकर सन्देश दिया था कि कानून से ऊपर कोई नही। चित्र में दिख रहा है कि हरिद्वार भेल सेक्टर 4 की पीठ बाजार में नो पार्किंग में बहुत से वाहन खड़े हैं। मगर उन में से एक पुलिस की बाइक भी खड़ी है। अक्सर देखा जाता है कि आम व्यक्ति के वाहन का चालान तो काट दिया जाता है मगर स्टाफ होने के कारण पुलिस के वाहन को छोड़ दिया जाता है। हैलमेट लगाना हो, वैलिड ड्राइविंग लाईसेंस रखकर वाहन चलाना हो, वाहन के इंश्योरेंस पेपर, आर.सी रखना, सीट बेल्ट लगाना, कोरोना काल में 2 गज की दूरी, मुँह पर मास्क लगाना से स्वयं का ही लाभ है। जबकि अधिकांश लोग चालान से बचने हेतु यातायात के नियमों का पालन करते देखे जाते हैं। आम जनता को मित्र पुलिस से शिकायत रहती है कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी, इंश्योरेंस, सीट बेल्ट आदि की जांच क्यो नही होती? जबकि कहने को कानून सभी के लिये बराबर है। उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने वाले अशोक कुमार की कार्यशैली कुछ अलग ही हटकर देखने को मिल रही है। ऐसे में कम से कम उत्तराखंड की जनता की मांग अब अशोक कुमार से पूरी होगी। जनता अपेक्षा करती है कि जैसे यातायात के नियमो का पालन न करने पर आम जनता का चालान काटा जाता है, ऐसे ही हर किसी का चालान कटना चाहिए फिर चाहे वो सरकारी वाहन का चालक ही क्यो न हो? मित्र पुलिस औऱ कानून सभी के लिये बराबर है इसको साबित करने के लिये आर.टी.ओ को पुलिस विभाग के संग निष्पक्ष होकर अपने फर्ज को  निभाना पड़ेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours