हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के तत्वधान में शनि देव मंदिर बहादराबाद और शिव कोडी आश्रम चन्डीघाट पर पित्र पूर्वजो की आत्माओं की शांति के लिए पूजा अर्चना कर भंडारे का वितरण किया गया। वही प्रदीप चौधरी ने कहां कि नरसेवा ही नारायण सेवा होती है और गरीब बेसहारों को भोजन कराना व दान देना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए। सच्चे मन से की गई सेवा का बड़ा लाभ प्राप्त होता है और इसी सेवा भाव से ईश्वर खुश होकर अपने भक्तों को स्वयं इसका लाभ देते हैं। आपको बता दें कि वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप चौधरी गरीब, असहाय लोगों की मदद करने में अपना पूर्ण सहयोग देते चले आ रहे हैं। गरीब कन्याओं की शादी हो, या असमर्थ बच्चों की फीस जमा करना, या भोजन वितरण, या हो किसी भी समाज के लोगों की समस्या, उनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना और उनकी समस्याओं का समाधान करना वह अपना धर्म मानते हैं। उनका कहना है कि जो आनंद और पूण्य गरीबों की सेवा में है वह कहीं भी प्राप्त नहीं हो सकता है। क्योंकि नर सेवा को ईश्वर ने सबसे बड़ी सेवा की श्रेणी में रखा है। प्रदीप चौधरी कहते हैं कि मानवता की सेवा और ईश्वर के प्रति स्वयं का समर्पण ही मुक्ति का सरल मार्ग है। गरीबों की सेवा करने से मनुष्य का कल्याण होता है और मुक्ति मिलती है। इन्हीं पुण्य कर्मों और उच्च विचारों से प्रदीप चौधरी क्षेत्र की जनता के दिलों में बसें है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours