हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। शिव शक्ति सेवा समिति (रज़ि०) ने हरिद्वार के कई क्षेत्रों में गरीबो व जरूरतमंदों के लिये गर्म कंबल वितरण अभियान चलाया, हर वर्ष के भांति समिति के सदस्यों ने भीषण सर्दी में सड़कों पर जीवन यापन कर रहे लोगो की मदद के लिये उन्हें कंबल वितरित किये, इस दौरान समिति के सदस्यों ने शनिवार की रात 11 बजे से 1 बजे तक हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों जिसमे हरकी पैड़ी, भूपतवाला, खड़खड़ी, भारत माता मंदिर, शांतिकुंज क्षेत्र, शंकराचार्य चौक, कनखल ,दक्ष मंदिर आदि के क्षेत्रों में सड़क किनारे सोते हुए मजदूरों, रिक्शा चालकों व साधु महात्माओं को 400 कम्बल बाटे, इस दौरान समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा शिव शक्ति सेवा समिति लगातार सेवा भाव से कार्य करती आ रही है जिसमे आज की कड़ी में लोगो को ठंड से राहत देने के लिये ये कदम उठाया है और बहुत से व्यक्ति पॉलिथीन ओढ़ कर इस कड़ाके की सर्दी में सड़क किनारे लेटे हुए थे, जिसके लिये सदस्यों ने सभी जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें कंबल ओढाये इसलिये इस पवित्र कार्य में अपना तन मन धन देकर सदस्यों ने सहयोग किया है जिसके लिये समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र है, इस दौरान समिति के संदीप सिंगला व सुयश वालिया ने कहा इस भीषण ठंड में गरीबो व जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिये गर्म कंबलों की जरूरत है इसलिये सदस्यों ने इन्हें राहत देने के लिये ये कदम उठाया है और समिति इसी तरह लोगो की सेवा भाव में लगी रहेगी। इस दौरान मुख्यरूप से रंजीत टीबरिवाल, परमिंदर सिंह,पवन अग्रवाल, भोला सिंह,वीरेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, विनेश चौहान, विनोद सैनी, प्रवीण सिंह, महिंदर आहूजा,श्याम प्रसाद, ममता सेंगर, सुनील चौधरी, संजीव चौहान व बृजेश आर्य मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours