हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। गीता जयंती के अवसर पर अध्यात्म चेतना संघ हरिद्वार के विराट गीता ज्ञान महोत्सव में लेखिका, चिंतक, विचारक,पत्रकार डॉक्टर राधिका नागरथ को हरिद्वार गौरव और गीता ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निरंजनी पंचायती अखाड़े की महामंडलेश्वर और संतोषी माता आश्रम की संस्थापक अध्यक्ष संतोषी माता, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य करूणेश मिश्र, अध्यक्ष पी०एस चौहान, संयोजक बृजेश शर्मा, अरूण कुमार पाठक, अर्चना वर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर त्रिपुरा मंदिर के स्वामी संतमुनि, विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सुनील बत्रा, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours