हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हीरो मोटोकॉर्प की वंडर कंपनी सत्यम ऑटो कंपोनेंट के सैकड़ों निलंबित कर्मचारी चिन्मय डिग्री कॉलेज हरिद्वार में एकत्रित हुए और चिन्मय डिग्री कॉलेज से उप श्रमायुक्त आयुक्त रोशनाबाद हरिद्वार कार्यालय तक रैली निकालकर हीरो मोटोकॉर्प व सत्यम ऑटो कंपोनेंट के सोए हुए मैनेजमेंट और शासन प्रशासन एवं श्रम विभाग को जगाने की कोशिश की। उत्तराखंड सरकार की मजदूर नीति पर सवाल उठाते हुए महिपाल सिंह रावत ने कहा कि आज संविधान दिवस  है लेकिन श्रम कानूनों को कोई भी पूंजीपति नहीं मान रहा है। पूंजीपति अपने पैसे के बल पर संविधान से ऊपर होने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार पूंजीपतियों का सहयोग कर रही है। उन्होंनेेे कहा कि गरीब जनता, किसान, मजदूर, बेरोजगार आज सड़कों पर है। अगर उत्तराखंड सरकार जल्द से जल्द मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराती तो 2022 के चुनाव में इस सरकार को गिराने का काम उत्तराखंड का मजदूर व जनता करेगी। रैली में शामिल लोग महिपाल सिंह रावत, चंद्रेश कुमार, विजय रावत, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप चौहान, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours