हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बसेड़ी खादर गांव में आज कांग्रेस महिला राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत देवांशी चौधरी के आवास पर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार को उत्तराखंड में आए 4 साल हो गए हैं मगर उनके विकास कार्य धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और जमकर उनका शोषण हो रहा है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है 22.3 बेरोजगारी दर पर हमारा उत्तराखंड है, मतलब कि रोजगार का एक भी काम एक नया पैसा राज्य सरकार ने ना खर्च किया है ना करने वाले हैं और केंद्र सरकार से भी मांगने का काम इन्होंने नहीं किया है, उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार बिल्कुल विफल हो चुकी है, लोगों की भलाई के लिए ना तो इन पर कोई एजेंडा है और ना ही कोई विकास कार्य कर रहे हैं। वही देवांशी चौधरी ने कहा हरीश रावत हमेशा से ही उत्तराखंड राज्य के हित में रहे हैं, जिससे कि लोगों की उन्नति हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विकास कार्य मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तराखंड में किए हैं उनसे जनता जागरुक हो चुकी है उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में कोई ऐसा विकास कार्य नहीं किया है। जिससे उनकी प्रशंसा की जाए भाजपा सरकार राज्य में पूरी तरह से फेल है, और आने वाले 20 22 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हरीश रावत जी का परचम लहराएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours