हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। मनोविकास चैरिटेबल सोसाइटी, नई दिल्ली के द्वारा मशवरा गोल्डन जुबली एपिसोड के माध्यम से अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सचिव डॉ० दीपेश चंद्र प्रसाद को कोविड-19 के दौरान दिव्यांगजनो के हित मे कार्य एवं जागरूकता प्रयास हेतु मशवरा विनर अवार्ड और मशवरा वालंटियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अप्रैल से अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न वेविनार में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए और दिव्यांगजनो के हित में विभिन्न योजनाओं और जरूरी जागरूकता कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत के विभिन्न राज्यों के दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया गया। डॉ० प्रसाद ने मशवरा गोल्डन जुबली क्विज में 90 स्कोर प्राप्त करके 14 अक्टूबर 2020 को मनोविकास चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा आयोजित मशवरा गोल्डन जुबली एपिसोड वेबिनार मे विशेष अतिथि के रूप मेंं सम्मलित हुए। कार्यक्रम मे डॉ० दीपेश चंद्र प्रसाद को ई-प्रमाण पत्र और मशवरा टी-शर्ट पुरस्कार के रूप मे दिया गया। डॉ० संजय कांत प्रसाद, डिप्टी चीफ कमिश्नर फ़ॉर पर्सन्स विथ डिसबिलिटीज़, डॉ० हिमांगशु दास, डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विथ वुसुअल डिसेबिलिटी, यू० के० शुक्ला, प्रोग्रामर डायरेक्टर, द नेशनल ट्रस्ट, डॉ आलोक कुमार भुवन, मैनेजिंग सेकेट्री, मनोविकास चैरिटेबल सोसाइटी, नई दिल्ली ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours