हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बहम्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी आने वाली 18 अक्टूबर में है उसने बताया गांंव के कुंवरपाल, धनीराम, शिवम गोयल, अनीमेष गोयल पुत्र कुंवर पाल, लकी पुत्र प्रदीप उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। इस संबंध में उनके बेटे द्वारा बीती 7 जुलाई को उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है जो विचाराधीन है। उन्होंने बताया वह शादी में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है शाम को वह अपने भाई रतन पुत्र बलवीर सिंह की दुकान पर बैठा था। उस समय यह चारों व्यक्ति लाठी-डंडों सरियों से लैस होकर आय और उसके साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और वह लोग जाते-जाते कह कर गए हैं कि आज तो तू बच गया पर शादी से पहले तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Home
लक्सर
हरिद्वार की गूंज: दुकान पर बैठे व्यक्ति से मारपीट, पुलिस ने किया चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours