हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ लक्सर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि किसानों का पिटारा हमेशा समस्याओं से भरा रहता है। चाहे वह बिजली की समस्या हो या गन्ने की समस्या हो और या फसलों के दाम हो, उन्होंने सीधे-सीधे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर जबरदस्ती काला कानून थोप रही है। उत्तराखंड सरकार का भी किसान की ओर कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान उन्होंने बताया लक्सर में भारतीय किसान यूनियन अंबावत में लक्सर के कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए जिन्हें भारतीय किसान यूनियन अंबावत में सदस्यता दिलाई गई।
Home
लक्सर
हरिद्वार की गूंज: भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्या को देखते हुए ली मीटिंग, लोगों को दिलाई सदस्यता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours