हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने भेल के निजीकरण किए जाने के विरोध में फ़ाउंड्री गेट से नंगे पाव सत्याग्रह परिक्रमा की जो भेल के मुख्य द्वार होते हुए 8 किलोमीटर चलकर वापस फ़ाउंड्री गेट पर ही सम्पन्न हुई। परिक्रमा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया की भेल भारत की शान है यदि भेल का निजीकरण किया गया तो वे किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। भेल हरिद्वार की आत्मा में बस्ती है और हमेशा लाभ में ही रहने वाली इकाई रही है पर पिछले कुछ सालो से भेल को काम ना दे कर निजी फैक्टरियों को काम दिया जा रहा है और अब भेल के बैरियर से सीआईएसएफ़ के जवानो को भी हटा लिया गया है। जिससे लगता है की भेल को बेचने की तैयारी चल रही है। जबकी भेल भारत के महारत्नों में शामिल है और हज़ारों परिवारो की आजीविका के साथ साथ भावनाओं से भी जुड़ी हुई है। चौधरी ने बताया कि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है की भेल हमारे शहर में है। उन्हीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माँग करते हुए कहा की भेल का निजीकरण ना किया जाए लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भेल को काम दिया जाए, और भेल को और अच्छा किया जाए। चौधरी के अनुसार निजीकरण देश के लिए अच्छा नहीं है ये आने वाले समय में आर्थिक नुक़सान भी देगा। सत्याग्रह यात्रा में मुख्य रूप से सुरेश मखीज, अरविन्द चौधरी, संजीव कुमार, विभास सिन्हा,अशोक उपाध्याय, जातींन हांडा, राजू ठाकुर, दिनेश धिमान व हेमंत कश्यप आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours