हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। दो दिन पहले हुई केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर लोजपा व् दलित सेना के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगहों पर शोकसभा उपस्थित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से जिले के राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इनके निधन को देश व राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वही लक्सर में लोजपा के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर सुनते ही लक्सर खानपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई लोजपा व् दलित सेना के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर अलग-अलग जगहों पर शोकसभा आयोजित की उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष नर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह आज़ाद व् पदाधिकारियों में ईश्वर पाल बिजेन्दर प्रधान अजय डॉ पूजा हरीश बंटी कुमार जिलाध्यक्ष दलित सेना ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से देश व राज्य के राजनीतिक जगत के साथ-साथ समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। केंद्रीय मंत्री का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है दलित सेना ब्लाक खानपुर अध्यक्ष हरीश ने लोजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है वह गरीबों और बेसहाराओ के मसीहा थे। पप्पू सिंह आज़ाद ने कहा इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी उनके परिवार के साथ है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours