हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया, जिसमें जिले भर के दर्जनों राजनीतिज्ञों, सामाजिक संगठनों व पत्रकारों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झबरेड़ा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ चौधरी कुलवीर सिंह द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मेयर गौरव गोयल, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी एवं राजेंद्र कुमार बॉडी, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद व अमरीश कुमार तथा पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर इरशाद मसूद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्हें एक महान राजनीतिज्ञ और सच्चा समाज सेवक बताया। वक्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद ने लंबे समय तक राजनीति में रहकर अपने क्षेत्र एवं क्षेत्र की जनता की सेवा की। वे एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह,चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, शमशाद अहमद, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, शायर अफजल मंगलौरी, प्रधान शिशुपाल, अमीर हसन आदि ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन पूर्व डीसीबी चेयरमैन चौधरी प्रहलाद सिंह ने किया व अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी ने की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours