हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। नेहरु युवा मंडल अजीतपुर द्वारा मां बालकुमारी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नेहरु युवा मंडल अजीतपुर के सदस्य राहुल कश्यप द्वारा सभी युवाओं को कहा गया कि हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर हम अपने आसपास का माहौल स्वच्छ रखेंगे तभी हम अपने मन में भी शुद्धता ला पाएंगे। जिससे कि समाज मे हम सभी का स्वास्थ्य और भविष्य अच्छा रहेगा साथ ही नेहरु युवा केंद्र हरिद्वार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप द्वारा कहा गया कि आज के समय में गंगा गौ माता ही एक ऐसे दर्पण है जिसमें हम साक्षात भगवान को देख सकते हैं और हमें सदा इनकी सेवा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज के इस स्वच्छता अभियान में प्रखर कश्यप, राहुल कश्यप, मोनू कश्यप, गौरव कश्यप, आशीष कश्यप, अमन कश्यप, नीरज कश्यप, आदर्श कश्यप, सागर कश्यप, शुभम कश्यप, मोहित कश्यप, अमित कश्यप, अंकित कश्यप, कपिल कश्यप, सन्नी कश्यप, जॉनी कश्यप, गुड्डू कश्यप, रोसीब आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours