हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। रोडिबेल वाला चौकी क्षेत्रान्तर्गत इंडेन ऑयल के लोडर ने राजधानी दिल्ली के एक वाहन को चपेट में लिया। गौरतलब है कि महिला को छोड़ किसी को चोट नही पहुची है लेकिन कार चालक को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। शीष पाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी नजबगढ़ दिल्ली का दिल उस समय सहम गया जब वे अपने वाहन से अपने पुत्र का मुंडन संस्कार करवाने के लिए हरिद्वार पहुचे। हरकी पैड़ी के निकट तेज रफ्तार से आ रहे इंडेन ऑयल के ऑयल टैंकर ने उनके वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। शीशपाल के अनुसार टैंकर चालक ओर परिचालक दोनो नशे की हालत में थे उन्होंने मौके पर ही पुलिस को फोन पर सूचना दी जिसके बाद रोडिबेल वाला चौकी के पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुचे ओर आपस मे झगड़ रहे दोनो पक्षो को शांत करवाकर चौकी ले गए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours